RAS इंटरव्यू का पांचवा चरण 2-13 फरवरी तक:  2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट, 1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी – Ajmer News

RAS इंटरव्यू का पांचवा चरण 2-13 फरवरी तक: 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट, 1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी – Ajmer News



राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, RAS-2024 के पांचवे चरण के इंटरव्यू 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेंगे।

.

इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे।

बढ़ा दी थी पदों की संख्या

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
  • पहले चरण के इंटरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।

सहायक आचार्य पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान के अंतिम चरण और एबीएसटी के तृतीय चरण के इंटरव्यू का आयोजन भी 2 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

उक्त सभी पदों हेतु इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में इंटरव्यू से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट