हिसार में बैंक चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:  दीवार तोड़कर घुसे, तिजोरी काटकर 27.92 लाख रुपए चुराए, वारदात के बाद की थी पार्टी – Hisar News

हिसार में बैंक चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार: दीवार तोड़कर घुसे, तिजोरी काटकर 27.92 लाख रुपए चुराए, वारदात के बाद की थी पार्टी – Hisar News




हिसार जिले के अग्रोहा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में हुई चोरी के आरोपी पकड़ गए हैं। हिसार की सीआईए टू पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है।
हिसार के ASP मयंक मुदगिल आरोपियों को लेकर दोपहर बाद खुलासा कर सकते हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दूसरे राज्य के हैं। इनसे अभी किसी तरह की नकदी बरामद अभी नहीं हुई है। पुलिस इन पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और बाकी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इसके अलावा निशानदेही पर 27 लाख 92 हजार रुपए कैश बरामदगी का प्रयास भी करेगी। बता दें कि 12 जनवरी को बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी तक पहुंच गए थे। इसके बाद कटर से तिजोरी को काटकर इसमें से 27 लाख 92 हजार रुपए निकाल लिए और बड़ी आसानी से बैंक से बाहर निकल गए। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, एक सीसीटीवी में एक बदमाश कैद हुआ है, जिसने नकाब पहना हुआ है और टोपी लगाई हुई थी। चोरी कर पार्टी करके गए थे
बैंक में चोरी के बाद आरोपियों ने पार्टी भी की थी। बैंक की दीवार के पास शराब की बोतलें और गिलास भी मिले थे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने छुट्टी पर चल रहे बैंक कर्मियों और अन्य अधिकारियों से पूछताछ की थी। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बाद 12 जनवरी सोमवार को जब बैंक खुला तो कर्मचारियों पता चला कि बैंक में कोई घुसा है। इसके बाद बैंक मैनेजर को सूचना दी गई। मैनेजर ने आकर देखा तो पता चला चोरों ने दीवार काटकर अंदर घुसकर तिजोरी से कैश निकाला है। रविवार रात 12 के बाद की घटना पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे के बाद चोर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की नंगथला शाखा में दीवार काटकर घुसे। सीसीटीवी में एक बदमाश बैंक के अंदर घुसता नजर भी आ रहा है, जिसने मुंह पर नकाब और सिर पर टोपी लगाई हुई है। पुलिस का कहना है कि इसमें एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 5 से 6 आदमियों का हाथ हो सकता है। तिजोरी में 50 हजार की गड्डी छोड़ गए चोर गांव पाबड़ा के रहने वाले बैंक मैंनेजर अंकित कुंडू ने बताया था कि चोर वारदात के बाद 50 हजार की गड्डी वहीं मौके पर ही छोड़ गए। शायद उनके हाथ इस तक नहीं पहुंच पाए। तिजोरी में 28 लाख से ज्यादा रुपए थे। चोरी करते समय डकैत 27 लाख 92 हजार रुपए निकाल कर ले गए हैं। मैनेजर ने बताया कि तिजोरी में 500, 200 और 100 के नोटों की गड्डी रखी हुई थी, जिन्हें चोर ले गए। छुट्टी के कारण 2 दिन बैंक बंद थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया है। सोमवार को जब बैंक खुला तो चोरी की इस घटना का पता चला।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट