पूर्णिया के मोहनपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। जिसमें पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 खोखा भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया यादव टोला के वार्ड-9 निवासी रितेश यादव (23), अमित यादव (30) और सुबेश मंडल (30) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया यादव टोला इलाके में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इस दौरान फायरिंग भी हुई है। मिली सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना की पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 खोखा बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दबाव बनाने के लिए फायरिंग की थी मोहनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद में डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी, जिसके सबूत के रूप में मौके से खोखा बरामद हुआ है। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
Source link
पूर्णिया में फायरिंग करने वाले 3 को किया गिरफ्तार: पुलिस ने 6 खोखे भी किए बरामद, जमीन विवाद को लेकर चल रहा था तनाव – Purnia News
- Share



