झारखंड में फिर लौटेगा ठंड का दौर:  प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन – Ranchi News

झारखंड में फिर लौटेगा ठंड का दौर: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन – Ranchi News




पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय कोहरा और ठंडी हवाओं का असर ज्यादा महसूस होगा( राजधानी रांची सहित कई जिलों में दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन हवा में ठंडक बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह-शाम सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में करीब 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 11.9, बोकारो में 11.1 और चाईबासा में 11 डिग्री सेल्सियस रहा। खूंटी में तापमान 8.6 डिग्री तक गिर गया, जबकि लोहरदगा में 9.2 और हजारीबाग में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो चाईबासा में 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्मी रही, जबकि रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे कोहरा छाने का संकेत मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि 26 जनवरी को कुछ इलाकों में दिन के समय भी हल्का कोहरा बना रह सकता है। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने पर जोर दिया गया है। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, वहीं किसान वर्ग के लिए यह मौसम फसलों के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट