झज्जर में एनकाउंटर मामला, सीएम से मिले ग्रामीण:  सीएम ने दिए एसआईटी गठित कर जांच के आदेश गुरुवार को देर रात हुई थी घटना – Jhajjar News

झज्जर में एनकाउंटर मामला, सीएम से मिले ग्रामीण: सीएम ने दिए एसआईटी गठित कर जांच के आदेश गुरुवार को देर रात हुई थी घटना – Jhajjar News




झज्जर में बीती 15 जनवरी की रात को हुए एनकाउंटर मामले को लेकर घायल पंकज के ग्रामीण मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिलने पहुंचे। सोमवार रात को गांव डीघल के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। सीएम ने ग्रामीणों की मांग पर एसआईटी का गठन करने के आदेश दिए हैं। मुठभेड़ में डीघल गांव के पंकज और एक पुलिस कर्मचारी एएसआई प्रवीण को गोली लगी, दोनों का इलाज चल रहा है। झज्जर में 15 जनवरी को हुई मुठभेड़ मामले में रविवार को गांव डीघल में अहलावत खाप की पंचायत की जा चुकी है। वहीं पंचायत के दौरान घायल पंकज के पिता आनंद सिंह व भाई प्रदीप अहलावत ने पुलिस पर आरोप लगाए कि पंकज को पकड़कर उसकी कमर पर बैठ कर उसे गोली मारी गई और घटना को एनकाउंटर का रूप दिया। सीएम ने दिए एसआईटी गठित करने के आदेश वहीं, सीएम ने ग्रामीणों की मांग पर एसआईटी का गठन करने के आदेश दिए हैं। एसआईटी को 6 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि डीघल गांव में पंचायत ने अल्टीमेटम सरकार और प्रशासन को दिया है। वहीं एएसआई प्रवीण के पक्ष में मायना गांव के ग्रामीण पंकज की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, डीघल गांव में हुई पंचायत में पंकज सहित अन्य दो युवकों को बेकसूर बताकर उन्हें पंचायत को सौंपने की बात कही गई है। डीघल के पंकज के परिवार ने आरोप लगाए पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए डीघल निवासी पंकज के पिता आनंद सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है। उन्होंने कहा कि पंकज और पुलिसकर्मियों के बीच झज्जर के एक होटल में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पंकज वहां से खाना खाकर चला गया, लेकिन एसटीएफ की टीम उसका पीछा करने लगी।
पंकज की गाड़ी पर फायरिंग की: आनंद सिंह ने आगे कहा कि सभी पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे। इसके बाद उन्होंने पंकज की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। पंकज ने उन्हें बदमाश सोचकर अपने डिफेंस में लाइसेंसी हथियार से फायर किया। इस दौरान एक गोली एक पुलिसवाले को लग गई। इसके बाद पुलिसवालों ने घेरकर उसके पैर में गोली मार दी। अवैध हथियारों की पूरी कहानी फर्जी है। झज्जर पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर बेटे को गोली मारी है।
डीसीपी ने चुप कराने की कोशिश कीः आनंद सिंह ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह से मिले। उन्होंने ठीक से बात की उसके बाद CIA में भी अच्छे से बात हुई। लेकिन डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने उन्हें शट अप करने की कोशिश की। आनंद सिंह ने कहा-डीसीपी मुझे तो चुपा करा सकते हैं लेकिन मेरे भाईचारे और पूरी खाप को कैसे चुप कराएंगे। पुलिस की 2 एफआईआर में किन अहम बातों का जिक्र पहली FIR: गाड़ी में अवैध अस्लहे की सूचना पर पीछा किया
झज्जर शहर थाने में हवलदार अमरजीत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें कहा-एएसआई प्रवीन के साथ प्राइवेट गाड़ी i20 में ड्यूटी पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि HR14U-8642 में अवैध अस्लहा है। सांपला फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी की।
संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगा ली। सुर्खपुर मोड़ के पास फिर गाड़ी रोकने की कोशिश की तो कार में बैठे लड़कों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। गोली एएसआई प्रवीन को लगी। आरोपी गाड़ी भगा ले गए। रात 10ः45 बजे पुलिस कंट्रोलरूम से वीटी हुई। दूसरी FIR: पुलिस की गाड़ी पर दो फायर कि
सीआईए के इंस्पेक्टर राम अवतार की शिकायत पर बेरी थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें कहा-सीआईए इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने फोन पर सूचना दी कि आल्ट्रोज कार (HR14U-8642) में सवार 4-5 लड़के एएसआई प्रवीन को गोली मारकर भागे हैं।
रात 11ः30 बजे पहाड़ीपुर से जहाजगढ़ के बीच यह गाड़ी दिखी। रुकने का इशारा किया तो बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारी। 3 युवक नीचे उतरे। तभी एक युवक ने पुलिस टीम की गाड़ी पर दो फायर किए, जो शीशे पर लगे। फिर युवक खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने उनके पैरों पर निशाना साधकर फायर किया। गोली एक के टखने पर लगी। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पंकज बताया। फिर नितिश उर्फ काले और रोहित पहाड़ीपुर को भी पकड़ा। जो पिस्तौल बरामद हुआ, उस पर वेबले स्कॉट (Webley Scott), इंग्लैंड मार्का है। होटल में हुए झगड़े में हथियार की सूचना मिली
डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस काँफ्रेंस में मीडिया से बातचीत में बताया था 15 जनवरी की रात गैलेक्सी होटल में बैठे कुछ लोगों के बीच आपस में झगड़ा हो गया और पंकज के पास हथियार देखकर बिरधाना के एक व्यक्ति ने स्पेशल स्टाफ को फोन कर गुप्ता सूचना दी थी। उसी पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कार्रवाई करने सिविल वर्दी में पहुंची। वहीं उस दौरान गाड़ी को रुकवाकर उनसे पूछताछ करना चाहा, लेकिन गाड़ी रुकवाते ही एक व्यक्ति ने एएसआई पर सीधी गोली चला दी।
आरोपी पंकज पर पहले से दर्ज है 420 का मामला
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों पर केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल आरोपी पंकज के खिलाफ दिल्ली के आर के पुरम में एक 420 का मामला दर्ज है। वहीं अन्य पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों में से एक पर 5 मुकदमे दर्ज हैं और दूसरे पर एक मुकदमा दर्ज है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट