पलवल में इको ने बाइक को टक्कर मारी:  पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल, दिल्ली रेफर – Palwal News

पलवल में इको ने बाइक को टक्कर मारी: पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल, दिल्ली रेफर – Palwal News




पलवल में हसनपुर-होडल मार्ग पर खिरबी गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार जोगेंद्र (35) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर इको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के जेवर निवासी विनोद ने पुलिस को शिकायत दी है। विनोद ने बताया कि उनके भाई जोगेंद्र ने अपने भाई अमर सिंह के साथ मालव गांव में एक बाग ठेके पर ले रखा था। विनोद अपने भाई अमर सिंह से मिलने जा रहे थे। विनोद अपनी बाइक पर थे, जबकि उनके 35 वर्षीय भाई जोगेंद्र अपने 10 वर्षीय बेटे गौरव के साथ दूसरी बाइक पर सवार होकर आगे चल रहे थे। जब जोगेंद्र खिरबी गांव से आगे पहुंचे, तभी हसनपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इको कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इको कार ने कुचला टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार जोगेंद्र को कुचलते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में जोगेंद्र और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गौरव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट