मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट:  मेयर के लिए भाजपा को 25 पार्षद चाहिए; कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे शिंदे-अजित

मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट: मेयर के लिए भाजपा को 25 पार्षद चाहिए; कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे शिंदे-अजित


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Election Result 2026 Update; BJP Vs Shiv Sena UBT NCP Winning Candidates | Mumbai Nagar Nigam Chunav

मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट के एक दिन बाद मुंबई में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। शिवसेना (शिंदे) ने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल शिफ्ट कर दिया है।

शिवसेना (शिंदे) के इस फैसले को मुंबई के मेयर पद से जोड़कर देखा जा रहा है। 227 पार्षदों वाली बीएमसी में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा को मेयर बनाने के लिए 25 पार्षदों की जरूरत होगी।

सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि शिंदे गुट और अजित पवार गुट को जितनी उम्मीद थी, परिणाम वैसा नहीं आया। दोनों डिप्टी सीएम अपनी पार्टियों की सीटें कम आने से भाजपा से नाराज हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में भी दोनों उप मुख्यमंत्री नहीं गए। शिवसेना की ओर से कहा गया शिंदे बीमार हैं।

उधर CM फडणवीस ने कहा, मेयर कौन बनेगा और कब चुना जाएगा। ये सभी फैसले मैं, एकनाथ शिंदे और हमारे पार्टी नेता मिलकर लेंगे। इस पर कोई विवाद नहीं है।

महाराष्ट्र में निगम चुनावों में बीजेपी ने कुल 29 नगर निगमों में से 17 पर जीत दर्ज की है। वहीं, उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 8 निगमों में जीत हासिल की। इस तरह भाजपा गठबंधन को 25 नगर निगमों में जीत मिली है।

अजित पवार ने चाचा शरद पवार से मुलाकात की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की। NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बीच अजित ने कहा, हम (पवार परिवार के रूप में) एक साथ हैं। हम जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे के यहां जाते हैं।

बाद में शरद पवार के घर पर एक बैठक भी हुई। जिसमें अजित पवार, सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार, शशिकांत शिंदे, जयंत पाटिल और राज्य मंत्री दत्तात्रेय भरणे सहित दोनों NCP गुट के कई नेता मौजूद थे।

चुनाव नतीजों के बाद किसने, क्या कहा…

  • राज ठाकरे, मनसे चीफ: दुख की बात है कि मनसे उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली, लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। हमारी लड़ाई मराठी लोगों, मराठी भाषा, मराठी पहचान और एक खुशहाल महाराष्ट्र के लिए है। यह लड़ाई हमारे वजूद की है। ऐसी लड़ाइयां लंबे समय तक चलती हैं।
  • उद्धव ठाकरे, UBT शिवेसना चीफ: यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है… यह तब तक ऐसे ही जारी रहेगी जब तक मराठी व्यक्ति को वह सम्मान नहीं मिल जाता जिसके वे हकदार हैं।
  • संजय राउत, सांसद, शिवसेना(UBT): अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते, तो BJP को मुंबई में कभी मेयर नहीं मिलता! मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे।

जीत के बाद फडणवीस की 2 तस्वीरें…

BMC में महायुति की जीत के बाद CM देवेंद्र फडणवीस को पत्नी अमृता ने तिलक लगाकर बधाई दी।

BMC में महायुति की जीत के बाद CM देवेंद्र फडणवीस को पत्नी अमृता ने तिलक लगाकर बधाई दी।

CM फडणवीस नागपुर में धरमपेठ जाकर मां से भी मिले। जहां CM की मां ने उनकी नजर उतारी।

CM फडणवीस नागपुर में धरमपेठ जाकर मां से भी मिले। जहां CM की मां ने उनकी नजर उतारी।

ग्राफिक्स में देखें बाकी नगर निगमों का रिजल्ट

भाजपा-शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन ने उद्धव ठाकरे से BMC छीनकर, उनका तीन दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है। बीएमसी में भाजपा 89 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से घोषित फाइनल रिजल्ट के मुताबिक BJP+ ने 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीती हैं।

शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, NCP ने 167, शिवसेना (UBT) ने 155, NCP (SP) ने 36, MNS ने 13, BSP ने 6, SEC में रजिस्टर्ड पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों ने 196 और 19 सीटें निर्दलीयों ने जीतीं।

महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के UBT के संजय राऊत ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का जयचंद बताया। उन्होंने X पर लिखा- अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते, तो BJP को मुंबई में कभी मेयर नहीं मिलता। मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में शिवसेना-NCP का वोट अब BJP का: ठाकरे मुंबई तक सिमटे, शिंदे के पास ठाणे, सिर्फ BJP ‘ऑल स्टेट’ पार्टी

मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड और नासिक, महाराष्ट्र के ज्यादातर बड़े नगर निगम अब BJP के हैं। मराठी मानुस की राजनीति करने वाले उद्धव और राज ठाकरे मुंबई तक सिमट गए। BJP के सहयोगी एकनाथ शिंदे सिर्फ ठाणे जीत पाए। BJP का साथ छोड़ चाचा शरद पवार के साथ चुनाव लड़े अजित पवार सबसे बड़े लूजर बन गए। कांग्रेस लातूर और चंद्रपुर के अलावा हर जगह हार गई। पढ़ें चुनाव का एनालिसिस…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट