कोटपूतली में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान, जिला कलक्टर ने दुर्घटना संभावित अवैध कट्स और ब्लैक स्पॉट्स को बंद करने के लिए की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बंद किए गए कट्स दोबारा शुरू न हों। साथ ही, आमजन को प्रभावित करने वाले कट्स का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा, ताकि यातायात सुगम बन सके। डीटीओ टीम को दिए निर्देश कलक्टर ने डीटीओ टीम को लगातार फील्ड में रहकर ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने, उन्हें जब्त करने और चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में भारी वाहनों के आवागमन से हो रही यातायात संबंधी परेशानियों को हल करने के लिए पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीटीओ और एनएचएआई के अधिकारियों की एक टीम गठित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, ग्रीन बेल्ट और सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, मार्किंग, सड़क पेच वर्क, यू-टर्न, साइन बोर्ड का प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कलक्टर ने यातायात नियमों के बारे में प्रचार-प्रसार करने और आपातकालीन सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बीडीएम सहित अन्य आवश्यक स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाने की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को राहत मिल सके। राजमार्गों का नियमित अवलोकन करने तथा स्थानीय निकायों एवं एजेंसियों को आवारा पशुओं को हाईवे क्षेत्र से दूर रखने के कार्यों को गंभीरता से लेने को कहा। इसके अतिरिक्त, जलभराव वाले स्थानों, गड्ढों को तुरंत भरवाने और टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
Source link
कोटपूतली में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: अवैध कट्स, ओवरलोड वाहन, आवारा पशु और अतिक्रमण पर चर्चा – Kotputli-Behror News
- Share



