वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश शुरू:  स्नातक, स्नातकोत्तर सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन – Kotputli-Behror News

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश शुरू: स्नातक, स्नातकोत्तर सहित सभी पाठ्यक्रमों के लिए 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन – Kotputli-Behror News




वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा ने जनवरी 2026 प्रवेश सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोटपूतली स्थित राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविद्यालय इसका अध्ययन केंद्र है। ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी अध्ययन केंद्र के प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह ने बताया- विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे रहा है। इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र, मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 जनवरी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. अशोक सिंह ने जानकारी दी कि वीएमओयू ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जनवरी 2026 सत्र में प्रथम और द्वितीय दोनों सेमेस्टर में एक साथ प्रवेश का प्रावधान किया है। एक साथ दो डिग्री में ले सकते हैं प्रवेश विद्यार्थी नियमानुसार एक साथ दो डिग्रियों में भी प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के समय पाठ्यसामग्री न लेने पर कुल फीस में 15 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय महिला विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिनकी फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट