गुजरात में मकर संक्रांति:  सीएम ने गांधीनगर में, अमित शाह ने गांधीनगर के कई इलाकों में पतंग उड़ाई – Gujarat News

गुजरात में मकर संक्रांति: सीएम ने गांधीनगर में, अमित शाह ने गांधीनगर के कई इलाकों में पतंग उड़ाई – Gujarat News




गुजरात में बुधवार को मकर संक्रांति की धूम रही। लोगों ने सुबह से ही छतों पर जमा होकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। सुबह करीब 10 बजे सीएम भूपेंद्र पटेल भी गांधीनगर में परिवार के साथ पतंगबाजी करते नजर आए। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात में हैं। वे जगन्नाथ मंदिर में पूजा के बाद नारणपुरा में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। गुजरात में मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की 8 तस्वीरें… गृहमंत्री नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र में बिताएंगे पूरा दिन गृहमंत्री शाह दोपहर करीब 12 बजे नारणपुरा में गुजरात आवास बोर्ड द्वारा पुनर्विकसित किए जा रहे सूर्य अपार्टमेंट सेक्शन-2 का उद्घाटन किया। इसके बाद नारणपुरा क्षेत्र में खेल परिसर के पास स्थित अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स में श्रमिकों और स्थानीय लोगों के साथ पतंग उड़ाई। दोपहर 3:15 बजे अखबारनगर मिर्ची ग्राउंड के ओपल अपार्टमेंट में और दोपहर 3:45 बजे नवावडाज अभिषेक अपार्टमेंट में स्थानीय लोगों के साथ पतंगबाजी की लुत्फ उठाया।। ————- गुजरात में मकर संक्रांति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद में पतंगबाजी के लिए छतों का किराया 1.5 लाख:पतंगें, खाना-पीना भी साथ; जितनी ज्यादा ऊंची छत, उतना ज्यादा किराया
मकर संक्रांति पर अहमदाबाद में ‘टेरेस टूरिज्म’ के ट्रेंड में तेजी आई है। इस साल भी अहमदाबाद के पोल, खाडिया और रायपुर इलाकों में सभी ऊंची छतें बुक हो चुकी हैं। छतों का किराया 20 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस मौके पर दिव्य भास्कर ने अहमदाबाद के इन इलाके में स्थानीय लोगों से बात की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट