13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उदयपुर में शादी के बाद सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने मंगलवार को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया।
इस रिसेप्शन में सलमान खान, मौनी रॉय, दिशा पटानी, और फराह खान सहित कई सेलेब्रिटीज कपल को बधाई देने पहुंचे। सलमान ने रिसेप्शन में पहुंचते ही सबका ध्यान खींच लिया। स्टेबिन और नूपुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने नूपुर और स्टेबिन को बधाई दी।
देखिए नूपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन की तस्वीरें-

स्टेबिन हाल ही में दोहा में हुए ‘सलमान द-बंग: द टूर रीलोडेड’ का हिस्सा थे।

रिसेप्शन में सलमान खान शार्प नीले सूट में नजर आए।

नूपुर की बहन कृति सेनन पूरे समारोह में उनके साथ नजर आईं।

रेड ड्रेस में दिशा और साड़ी में मौनी नजर आईं।

नूपुर के परिवार के साथ स्टेबिन बेन।

रिसेप्शन में स्टेबिन और नूपुर ने जमकर डांस किया।

ऑलिव ग्रीन साड़ी में कृति सेनन बेहद खूबसूरत दिखीं।

ऋत्विक धनजानी ब्लैक डिजाइनर आउटफिट में दिखे।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन साथ नजर आए।

ब्लू सूट में फराह खान नजर आईं।

सिल्वर ड्रेस में ईशा मालवीय नजर आईं।

रिसेप्शन में कृति से वीर पहाड़िया गले मिले।

नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ रिसेप्शन में नजर आए।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ब्लैक आउटफिट में दिखे।

करिश्मा तन्ना पति वरुण बंगेरा के साथ नजर आईं।

हिना खान भी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

रिसेप्शन में ऋत्विक धनजानी और रवि दुबे साथ में दिखाई दिए।

पत्नी आकृति आहूजा के साथ अपारशक्ति खुराना नजर आए।

चंकी पांडे सिंपल आउटफिट में रिसेप्शन में दिखे।

ब्लैक सूट में साजिद नाडियाडवाला नजर आए।

साड़ी में यूलिया वंतूर एलिगेंट अंदाज में नजर आईं।

ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहने ओरी नजर आए।

बोनी कपूर ब्लू सूट में नजर आए।
उदयपुर में हुई स्टेबिन-नूपुर की शादी नूपुर और स्टेबिन ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। यह शादी रैफल्स होटल/फेयरमोंट पैलेस में हुई, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों की झलक देखने को मिली।
10 जनवरी 2026 को कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की, जहां नूपुर सफेद गाउन और स्टेबिन सफेद सूट में नजर आए। इसके अगले दिन, 11 जनवरी को दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।
हिंदू रीति-रिवाजों वाली शादी में नूपुर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लाल-पीच लहंगा पहना, जबकि स्टेबिन बेज रंग की शेरवानी में दिखे थे। शादी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय, बी प्राक और अन्य सेलेब शामिल हुए थे।
देखिए नूपुर-स्टेबिन की शादी की तस्वीरें-

नूपुर और स्टेबिन की क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की तस्वीर।

बहन नूपुर सेनन की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी में कृति सेनन ने स्काई ब्लू कलर का गाउन पहना था।

नूपुर और स्टेबिन की हिंदू रिति रिवाज से में दुल्हन रेड आउटफिट में नजर आई थीं।

शादी में सिंगर बी प्राक और कव्वाली गायक सागर भाटिया ने म्यूजिकल नाइट में परफॉर्मेंस दी थी।

संगीत सेरेमनी में नूपुर ने सजना जी वारी वारी सॉन्ग पर परफॉर्मेंस दी थी।

भोजपुरी गाने लॉलीपोप लागे लूं पर कृति सेनन और एक्टर वरूण शर्मा ने परफॉर्म किया था।
नुपूर म्यूजिक वीडियो फिलहाल से एक्टिंग डेब्यू किया था
नुपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। उसके बाद 2021 में दोनों का साथ में फिलहाल 2: मोहब्बत एल्बम आया था।
बड़े पर्दे पर नुपूर ने तेलुगु फिल्म टाइगर नागेश्वर राव से डेब्यू किया। उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो पॉप कौन? भी रिलीज हुआ था। अब साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म नूरानी चेहरा से अपना डेब्यू करने वाली हैं।
वहीं, स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। म्यूजिक फील्ड में वह साल 2018 से एक्टिव हैं। उन्होंने थोड़ा थोड़ा प्यार, बारिश बन जाना, रुला के गया इश्क और मेरा महबूब जैसे गाने गाए हैं। साथ ही उन्होंने शिमला मिर्ची, सेल्फी और जर्सी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।



