गैंगरेप के विरोध में ABVP ने निकाला मशाल जुलूस:  स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को फांसी देने की मांग, पूर्णिया बंद की चेतावनी – Purnia News

गैंगरेप के विरोध में ABVP ने निकाला मशाल जुलूस: स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को फांसी देने की मांग, पूर्णिया बंद की चेतावनी – Purnia News


पूर्णिया में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप के तीसरे दिन लोगों ने सड़क पर अपना गुस्सा दिखाया है। गैंगरेप के विरोध में मंगलवार देर शाम ABVP ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। अभाविप के बैनर तले सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। पीड़िता को इंसाफ दिलाने हाथों में मशाल ले

.

जुलूस में शामिल लोगों ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। जल्द गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम कर पूर्णिया बंद करने की चेतावनी दी है।

मशाल जुलूस जिला स्कूल से शुरू होकर खीरू चौक, भट्ठा बाजार और झंडा चौक होते हुए आरएन साह चौक पहुंचा। हाथों में मशाल लिए शहरवासी आरोपियों को फांसी दो और ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। मशालों की रोशनी में प्रदर्शनकारियों के चेहरे पर आरोपियों के प्रति उबाल और पुलिस की सुस्ती के प्रति नाराजगी देखी गई।

हाथों में मशाल लिए प्रदर्शन करते शहरवासी।

पुलिस का सुस्त पड़ जाना बताता है कि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा

जुलूस का नेतृत्व कर रहे अभाविप के विभाग संयोजक नितेश निक्कू ने कहा कि जिस पीड़िता ने पिता और पति को खोने के बाद, ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझते हुए समाज में सर उठाकर जीना चाहा, उसे इन दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का सुस्त पड़ जाना यह बताता है कि अपराधियों को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है। अगर फरार पांच आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई, तो छात्र शक्ति पूर्णिया को चक्का जाम कर पूर्णिया बंद’ का आह्वान करेगी।

ABVP के जिला संयोजक दीपक कुमार ने योगी मॉडल की तर्ज पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ तभी पैदा होगा जब उनके घरों पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने मांग की कि इस मामले को स्पीडी ट्रायल के जरिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए, ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले और दरिंदों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सके।

मशाल जुलूस में छात्र संगठनों के साथ ही शहर के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

मशाल लेकर की गिरफ्तारी की मांग।

मशाल लेकर की गिरफ्तारी की मांग।

पप्पू यादव ने की फांसदी देने की मांग

इससे पहले इस पूरे मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का गुस्सा फुटा है। क्रूशियल गैंगरेप पर सांसद ने कहा कि जिस तरीके से डांसर बेटी को 25 किलोमीटर दूर ले जाकर 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया। इनसे बड़ा जल्लाद कौन होगा।

पूरी घटना लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े करती है। बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं। कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। मांग है कि इस पूरे प्रकरण की स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट