करनाल नेशनल हाईवे पर पलटा केंटर:  पीछे से आई कार टकराई,कोहरे के कारण बिगड़ा संतुलन, हाइड्रा से हटवाएं गए पॉलीथीन रोल – Karnal News

करनाल नेशनल हाईवे पर पलटा केंटर: पीछे से आई कार टकराई,कोहरे के कारण बिगड़ा संतुलन, हाइड्रा से हटवाएं गए पॉलीथीन रोल – Karnal News


क्रेन की मदद से वाहनों को साइड करती पुलिस।

करनाल में तरावड़ी के पास नेशनल हाइवे पर सुबह के समय कोहरे के कारण एक केंटर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क के बीचोंबीच पलट गया और उसके पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौक

.

नेशनल हाईवे पर पलटा केंटर व क्षतिग्रस्त कार।

सुबह दिल्ली की ओर जा रहा था केंटर सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली की तरफ से एक केंटर आ रहा था, जिसमें बड़े-बड़े पोली रोल लदे हुए थे। तरावड़ी के पास पहुंचते ही घने कोहरे के कारण चालक को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और केंटर का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते केंटर हाइवे पर पलट गया और बीच सड़क में आकर रुक गया।

पीछे से आई कार से हुई टक्कर केंटर के पलटते ही उसके पीछे से आ रही एक कार उससे टकरा गई। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने एहतियात के तौर पर अन्य वाहनों को धीमी गति से निकालने में भी मदद की, ताकि कोई दूसरा हादसा न हो।

हाईवे पर पलेट केंटर से सामान निकालते हुए।

हाईवे पर पलेट केंटर से सामान निकालते हुए।

हाइड्रा से हटवाए गए पोली रोल पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले हाइवे पर फैले पोली रोल को हटाने की व्यवस्था की गई। हाइड्रा की मदद से केंटर में भरे सभी पोली रोल को निकालकर डिवाइडर के बीच में सुरक्षित रखा गया, ताकि सड़क पूरी तरह साफ हो सके। इसके बाद केंटर को सीधा कर साइड में खड़ा कराया गया।

यातायात बहाल, कोई हताहत नहीं तरावडी थाना प्रभारी ने बताया कि केंटर का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। केंटर चालक और कार चालक दोनों सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट