सिरसा में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत:  पांच युवक गंभीर घायल, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे, 3 बच्चों का पिता था मृतक – dabwali News

सिरसा में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत: पांच युवक गंभीर घायल, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे, 3 बच्चों का पिता था मृतक – dabwali News


हरियाणा के सिरसा जिले के खुइया मलकाना गांव के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक घायल हो गए।

.

मृतक की पहचान खुइया मलकाना निवासी कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। वह मीठड़ी स्थित मिल्क प्लांट में पनीर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। हादसे में घायल हुए सभी युवक भी इसी मिल्क प्लांट में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को मीठड़ी मिल्क प्लांट से ड्यूटी खत्म कर कुलवंत सिंह अपने तीन साथियों साहिल, विकास और अभय के साथ एक बाइक पर घर लौट रहा था। कुलवंत बाइक चला रहा था। जैसे ही वे खुइया मलकाना के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार थे लखनऊ के युवक

दूसरी बाइक पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सचिन और ओढ़ा निवासी लखविंदर सवार थे। ये दोनों अपनी ड्यूटी पर मीठड़ी मिल्क प्लांट जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी छह युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

घायलों में अभय को मामूली चोटें आई हैं। सचिन और लखविंदर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिरसा के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक कुलवंत सिंह विवाहित था और उसके एक बेटी व दो बेटे हैं।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डबवाली के सरकारी अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट