हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
कैथल में कल 9 जनवरी को दोपहर 12:15 जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक का आयोजन कैथल आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में किया जाएगा।
.
इन विभागों से संबंधित शिकायतें
इस दौरान मंत्री द्वारा कुल 15 नई और पुरानी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इनमें से छह शिकायतें पुरानी रहेंगी, जबकि नौ नई शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। ज्यादातर शिकायतें पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रहेंगी। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका और फैमिली आईडी में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतें भी इनमें शामिल हैं। पहले पुरानी और बाद में नई शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
डीसी ने जारी किए आदेश
डीसी अपराजिता ने बताया कि बैठक के बारे में जिले के सभी विभागाें के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि सभी अधिकारी निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बता दें कि मंत्री अनिल विज की ओर से बैठक में लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाती है। दिसंबर में हुई मीटिंग में भी उन्होंने काम में लापरवाही को लेकर एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। इस बार भी मामलों में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर किसी ने किसी अधिकारी पर गाज गिर सकती है।



