लुधियाना में अकेले में महिलाओं से मिलता था बाबा: 22 साल की उम्र में डेरा प्रमुख, जर्मन लड़की से शादी; रेप केस में 10 साल जेल – Ludhiana News


पंजाब के लुधियाना के गुरुद्वारा ठाठ चरण घाट के मुख्य सेवक रहे बाबा बलजिंदर सिंह को मोगा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने रेप केस में 10 साल की सजा सुनाई है। बाबा शुरू से ही अय्याश प्रवृत्ति का रहा है। जगराओं में उसके डेरे में एक कमरा बनाया गया था।

.

इस कमरे में वो अकेला ही रहता था। वहां अकेले में ही संगत की समस्याएं सुनता था। जिन महिलाओं या लड़कियों पर बाबा का दिल आता था, उन्हें डेरे में बुलाकर उसी प्राइवेट कमरे में मिलता था।

बलजिंदर 2001 में ही अपना घर बार छोड़कर निकल गया था। इसके बाद वो जगराओं में नहर अखाड़ा के पास बने ठाठ चरण घाट डेरे आया। कुछ ही समय वाद वह इसका प्रमुख भी बन गया।

कम उम्र में ही बाबा ने प्रवचन करने शुरू किए और उसके बाद 2007 में वह जर्मनी चला गया। वहां उसने जर्मन लड़की से शादी की और उसे लेकर भारत वापस आ गया। कुछ दिनों तक वो बाबा के साथ यहां रही और फिर छोड़कर वापस चले गई।

डेरे में अकेला रहता था बलजिंदर पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद बाबा बलजिंदर सिंह डेरे में अकेले रहने लगा। उसके परिवार में कोई नहीं था। सेवादार सेवा करते थे और बाबा नियमित तौर पर लोगों को प्रवचन सुनाता था। यही नहीं लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करवाता था।

अकेले में सुनता था समस्या बाबा ने संगत की समस्या सुनने के लिए डेरे में जो कमरा बनाया था, उसमें एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति या परिवार अंदर जा सकता था। जब बाबा उनकी समस्या सुनता था। उस समय कमरे के दरवाजे पर बाकायदा सेवादार खड़े रहते थे। बिना बाबा की आज्ञा के कोई भी अंदर नहीं जा सकता था।

कैंसर जैसी बीमारी ठीक करने का दावा बाबा अपने प्रवचनों के जरिए लोगों को कहता था कि यहां आकर हर तरह की बीमारी ठीक हो जाती है। यही नहीं वह नशा छुड़ाने की बात भी करता था। बंद कमरे में बाबा ऐसे ही लोगों से मिलता था। बीमारी से पीड़ित लोगों के साथ जो महिलाएं और लड़कियां आती थी। बाबा उनको अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता था। कई बार तो कैंसर ठीक करने का भी दावा किया।

बलजिंदर सिंह से बातचीत कर रही महिला ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। (फाइल फोटो)

बलजिंदर सिंह से बातचीत कर रही महिला ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। (फाइल फोटो)

बाबा बलजिंदर सिंह से जुड़े विवाद, जानिए…

  • बलजिंदर पर बेअदबी के आरोप भी लगे: 2021 में सत्कार कमेटी ने बाबा बलजिंदर सिंह पर बेअदबी के आरोप लगाए और उनके खिलाफ जगराओं के थाना सिटी में एफआईआर दर्ज करवाई। कमेटी ने आरोप लगाया था कि बलजिंदर सिंह ने नगर कीर्तन के दौरान बेअदबी की है।
  • जगराओं में महिला ने लगाए थे रेप के आरोप: वर्ष 2024 में जगराओं की एक 33 वर्षीय महिला ने भी बाबा पर डेरे में रेप करने के आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को भी दी और साथ ही सिख जत्थेबंदियों को भी दी थी। हालांकि इस केस में बाबा बरी हो गए थे। बाबा के खिलाफ मोगा में एक लड़की ने 2024 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बाबा ने उसे सत्संग के बहाने बुलाया और होटल में उसके साथ रेप किया। इसी मामले में बाबा को अब 10 साल की सजा सुनाई गई।
  • बाबा के कमरे में मिला था आपत्तिजनक सामान: बाबा पर जब जगराओं की महिला ने रेप के आरोप लगाए थे तब निहंग सिंहों ने बाबा के कमरे की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कमरे से कई तरह का आपत्ति जनक सामान मिला था। जिसमें लिपस्टिक, सैक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल थी।

—————–

यह खबर भी पढ़ें…

गुरुद्वारा ठाट चरणघाट के बाबा को 10 साल कैद: मोगा कोर्ट ने रेप केस में सुनाई सजा; लड़की बोली- अरदास के बहाने होटल में ले गया था

पंजाब में मोगा कोर्ट ने गुरुद्वारा ठाट चरणघाट के मुखी बाबा बलजिंदर सिंह को रेप केस में 10 साल कैद की सजा सुनाई है। एक महिला ने बाबा पर केस दर्ज कराया था कि उसने शादी का झांसा देकर उसे कई बार होटल और डेरे में बुलाया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link