गांव ककाना भादरी के रहने वाले रामकिशन ड्राइविंग का काम करता था
सोनीपत में पत्नी ने घरेलू कलह और अवैध संबंधों के चलते अपने पति की हत्या कर दी। हत्या वारदात के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दौरान एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं हैं। वही इस दौरान मौके पर एसीपी अ
.
गोहाना के गांव ककाना भादरी के रहने वाले मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामकिशन पिछले दो वर्षों से गांव छोड़कर सोनीपत में रह रहा था और अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकानों में निवास कर रहा था।
शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है
आशीर्वाद गार्डन में केयरटेकर के रूप में कर रहा था काम शिकायत के अनुसार रामकिशन पिछले चार महीनों से कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में बने दो अलग-अलग कमरों में केयरटेकर के तौर पर रह रहा था। वह रात में गार्डन की देखरेख करता था, जबकि दिन में ड्राइविंग कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 25 साल से ड्राइविंग कर परिवार चला रहा था रामकिशन परिजनों ने बताया कि रामकिशन करीब 25 वर्षों से ड्राइविंग का काम करता आ रहा था। मेहनत-मजदूरी कर वह परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था और हाल के दिनों में केयरटेकर की नौकरी के साथ ड्राइविंग भी कर रहा था। पत्नी पर अवैध संबंध और हत्या का आरोप मृतक के भाई मेहर सिंह ने आरोप लगाया कि रामकिशन की पत्नी के अन्य कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट दबाकर उसकी हत्या की है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि इस हत्या में महिला अकेली नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किस तरीके से की गई। हत्या के बाद से आरोपी पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



