धुर्वा के मौसीबाड़ी से दो बच्चे गायब, अपहरण का केस दर्ज – Ranchi News

धुर्वा के मौसीबाड़ी से दो बच्चे गायब, अपहरण का केस दर्ज – Ranchi News



धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी खटाल स्थित अपने घर से शुक्रवार को चूड़ा-ब्रेड खरीदने निकले नाबालिग भाई-बहन लापता हो गए हैं। खोजबीन के बाद भी जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो उनके पिता ने शनिवार को धुर्वा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। पिता ने पुलिस को

.

6 माह पूर्व उनका परिवार मौसीबाड़ी में शिफ्ट हुआ। वह अपने काम पर थे। तभी 7 साल का बेटा अंश और 6 साल की बेटी अंशिका दुकान जाने के लिए निकले थे। दोनों को मौसीबाड़ी स्थित घर के एड्रेस की जानकारी भी नहीं है। बच्चे की तलाश में रांची पुलिस की टीम ने पटना पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन बच्चे मनेर नहीं पहुंचे हैं। बच्चों के बारे में 9431706166 पर जानकारी देने की अपील की गई है।

मानव तस्करी पर अलर्ट कर चुका है स्पेशल ब्रांच

हाल के दिनों में मानव तस्करी और पलायन से जुड़ीं घटनाएं बढ़ी हैं। मानव तस्कर गिरोह नाबालिगों का अपहरण कर िदल्ली, पुणे, बेंगलुरु और पंजाब ले जा रहा है। इसे लेकर पहले ही स्पेशल ब्रांच की टीम रांची समेत 8 जिलों को अलर्ट कर चुकी है। रांची के अलावा खूंटी, दुमका, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा, लोहरदगा और पलामू के एसएसपी व एसपी को सचेत किया गया था। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में मानव तस्करी की घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशन आैर बस स्टैंड में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया था।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट