लुधियाना DMC&H का बड़ा फैसला:  अब मात्र ₹20 में होगा इलाज; आम जनता को बड़ी राहत – Ludhiana News

लुधियाना DMC&H का बड़ा फैसला: अब मात्र ₹20 में होगा इलाज; आम जनता को बड़ी राहत – Ludhiana News



लुधियाना में DMC&H ने आम लोगों को बड़ी सौगात देते हुए जनरल OPD परामर्श शुल्क में कटौती कर दी है। अब अस्पताल में OPD परामर्श मात्र ₹20 में उपलब्ध होगा जबकि पहले लोगों को इसके लिए ₹120 चुकाने पड़ते थे।

.

लोगों को सबसे बड़ा फायदा समय पर जांच और इलाज

OPD शुल्क में भारी कमी का सीधा लाभ आम परिवारों को मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अब लोग बिना खर्च की चिंता किए शुरुआती लक्षणों पर ही डॉक्टर से मिल सकेंगे। इससे बीमारी की समय पर पहचान होगी छोटे रोग बड़े और गंभीर होने से बचेंगे लोगों पर आर्थिक बोझ कम होगा विशेषज्ञ डॉक्टरों तक सुलभ पहुँच सुनिश्चित होगी ।

कोई भी मरीज पैसे की वजह से इलाज से ना बचे प्रबंधन

DMC&H मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने कहा कि यह कदम आम जनता के हित में उठाया गया है। उन्होंने बताया हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मरीज केवल परामर्श शुल्क के कारण डॉक्टर से मिलने से पीछे न हटे। DMC&H आगे भी समाज के हित में ऐसे निर्णय लेता रहेगा।

गुप्ता ने यह भी कहा कि अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरण और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहले की तरह ही किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देती रहेगी।

मरीजों की देखभाल हमारी प्राथमिकता प्रिंसिपल

DMC&H के प्रिंसिपल डॉ. जी.एस. वांडर ने कहा कि नाममात्र शुल्क की यह पहल अधिक से अधिक लोगों को शुरुआती चरण में ही इलाज लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा हम करुणा उत्कृष्टता और सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

उत्तर भारत के प्रमुख हेल्थकेयर संस्थान के रूप में DMC&H का एक और कदम

तृतीयक देखभाल प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित संस्थान DMC&H ने इस फैसले से एक बार फिर साफ किया है कि वह आम जनता के लिए किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट