झज्जर के मुक्केबाज नोएडा में लगाएंगे पंच:  हरियाणा टीम में खेलेंगे तीन बॉक्सर, कल से शुरू होंगे मैच – Jhajjar News

झज्जर के मुक्केबाज नोएडा में लगाएंगे पंच: हरियाणा टीम में खेलेंगे तीन बॉक्सर, कल से शुरू होंगे मैच – Jhajjar News


बॉक्सिंग रिंग में सागर नारा (बीच), बाएं सागर नारा के पिता सतराज फौजी।

झज्जर जिले के मुक्केबाज आज यूपी के नोएडा के लिए रवाना हो चुके हैं। कल से नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झज्जर के मुक्केबाज पंच लगाएंगे। झज्जर जिले के तीन मुक्केबाज हरियाणा की टीम की ओर से प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखएंगे। नेशनल प्रतियोगिता में भा

.

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर जिले के तीन खिलाड़ी हरियाणा की टीम में सिलेक्ट हुए हैं जो नोएडा में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम की ओर से खेलेंगे। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी अच्छा परफोर्म कर रहे हैं और सभी से मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है।

हरियाणा की टीम में झज्जर के तीन खिलाड़ी

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि हरियाणा की टीम में सागर नारा 90 केजी भार वर्ग, यश 85 केजी भार वर्ग और प्रियांशु 55 केजी भार हरियाणा की टीम की ओर से मुक्केबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों से पूरी उम्मीद है कि मेडल जीकर झज्जर का नाम रोशन करेंगे।

सागर की अचीवमेंट में कोच की अहम भूमिका

वहीं सागर नारा के पिता सतराज ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सागर लगातार अपनी तैयार में जुटा रहा और उम्मीद है कि इस बार गोल्ड मेडल जीतकर ही लौटेगा। वहीं उन्होंने कहा कि सागर की मेहनत के साथ ही उसे आगे बढ़ाने में इनके कोच हितेश देशवाल की अहम भूमिका रही है।

सागर नारा 2018 में बॉक्सिंग की रिंग में उतरा था और आज हरियाणा की टीम में झज्जर का नाम रोशन करेगा। सागर के पिता सतराज व दादा महेंद्र सिंह फौज से रिटायर्ड हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट