फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या: कबाड़ का काम करता था, मीट लेने रात को घर से निकला, साथी के खिलाफ केस दर्ज – Faridabad News


फरीदाबाद के बड़ौली गांव में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह रात में मीट लेने निकला था और सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रह

.

मीट लेने के घर से निकला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बड़ौली का रहने वाला युवक रिजवान कबाड़ का काम करता था। वीरवार का रात को वह मीट लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नही आया। सुबह जब घर के लोगों ने उसकी तलाश की तो उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला।

प्रतीकात्मक फोटो

मृतक रिजवान की बॉडी पर चाकू के मारने के कई निशान मिले है। जिससे हत्या की आंशका पुख्ता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।

साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में रिजवान के साथी बलबीर चंदीला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात से पहले रिजवान को उसके साथ देखा गया था। इसी आधार पर परिवार के लोगों ने बलबीर चंदीला पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस बोली आरोपी की तलाश जारी

वारदात के बाद से ही बलबीर चंदीला घर से फरार हो गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है।



Source link