RJD प्रवक्ता ने AIMIM नेता पर दर्ज कराई शिकायत:  बिहार चुनाव 2025 में बयानबाजी को लेकर कानूनी विवाद शुरू – Kishanganj (Bihar) News

RJD प्रवक्ता ने AIMIM नेता पर दर्ज कराई शिकायत: बिहार चुनाव 2025 में बयानबाजी को लेकर कानूनी विवाद शुरू – Kishanganj (Bihar) News


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सीमांचल क्षेत्र में चली तीखी राजनीतिक बयानबाजी अब कानूनी मोड़ ले चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता और किशनगंज निवासी डॉ. नूर आलम ने AIMIM के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ किशनगंज थाने

.

डॉ. नूर आलम का कहना है कि यह मामला न केवल एक व्यक्ति की छवि से जुड़ा है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी मर्यादाओं के उल्लंघन का भी उदाहरण है।

चुनावी सभा में कथित अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे किशनगंज शहर के चुड़ीपट्टी स्थित कम्युनिटी हॉल के पास AIMIM की एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में कोचाधामन विधानसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते हुए इम्तियाज जलील ने RJD प्रत्याशी मुजाहिद आलम पर कथित तौर पर गंभीर और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

डॉ. नूर आलम ने आरोप लगाया है कि जलील ने मंच से मुजाहिद आलम को “बेईमान, दलाल, चोर, लफंगा, लुच्चा, हरामखोर और जाहिल” जैसे शब्दों से संबोधित किया। उनका कहना है कि यह बयान पूरी तरह आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण थे।

छवि धूमिल करने और चुनावी लाभ का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणियों का उद्देश्य RJD उम्मीदवार की स्वच्छ और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाना था, ताकि चुनाव में अनुचित लाभ लिया जा सके। डॉ. नूर आलम का दावा है कि इन बयानों से मुजाहिद आलम को मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों का असर उनके परिवार, सामाजिक प्रतिष्ठा और राजनीतिक भविष्य पर पड़ा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।

RJD कार्यकर्ताओं में नाराजगी

डॉ. नूर आलम, जो स्वयं RJD के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, ने कहा कि वह मुजाहिद आलम के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। इस कारण इन आरोपों से उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के कई RJD समर्थकों और आम लोगों में भी इस बयान को लेकर नाराजगी है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि चुनाव के तुरंत बाद राजनीतिक व्यस्तता और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आवेदन देने में देरी हुई, लेकिन अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद यह शिकायत दर्ज कराई गई है।

पेन ड्राइव में सौंपे गए भाषण के अंश

आवेदक ने अपनी शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें इम्तियाज जलील के कथित विवादित भाषण के अंश रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। डॉ. नूर आलम ने थाना प्रभारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कड़ा रहा था कोचाधामन का चुनावी मुकाबला

गौरतलब है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कोचाधामन सीट (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 55) पर RJD के मुजाहिद आलम और AIMIM के सरवर आलम के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में AIMIM उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं किशनगंज विधानसभा सीट पर भी AIMIM के शम्स आगाज चुनावी मैदान में थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट