नए साल में हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट:  राजस्थान के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी; दिल्ली में 2020 के बाद सबसे सर्द दिन

नए साल में हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट: राजस्थान के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी; दिल्ली में 2020 के बाद सबसे सर्द दिन

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Delhi Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall New Year

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नए साल से पहले पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। नए साल के पहले दिन शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी का अलर्ट है।

राजस्थान में बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में बुधवार को बारिश हुई। जोधपुर में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 5 जिलों बारिश की चेतावनी दी है। वहीं,18 जिलों में कोहरे का अलर्ट है।

इधर उत्तर कश्मीर के गुरेज और पर्यटन स्थल सोनमर्ग व गुलमर्ग में भी बुधवार को बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले रजदान पास पर भारी बर्फ जमा होने के कारण बांदीपोरा–गुरेज सड़क को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

उधर राजधानी दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है और 2020 के बाद दिन का सबसे कम तापमान था। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों में बारिश-बर्फबारी की 6 तस्वीरें….

जम्मू-कश्मीर में साल के आखिरी दिन बर्फबारी हुई। पूरा कश्मीर इलाका बर्फ से ढंक गया।

जम्मू-कश्मीर में साल के आखिरी दिन बर्फबारी हुई। पूरा कश्मीर इलाका बर्फ से ढंक गया।

कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।

कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।

कश्मीर के गुरेज में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। इससे पूरे इलाके ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।

कश्मीर के गुरेज में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। इससे पूरे इलाके ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।

राजस्थान के बीकानेर में बुधवार देर शाम तेज बारिश हुई।

राजस्थान के बीकानेर में बुधवार देर शाम तेज बारिश हुई।

राजस्थान के बाड़मेर में रात करीब 9 बजे तेज बारिश हुई।

राजस्थान के बाड़मेर में रात करीब 9 बजे तेज बारिश हुई।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में 30 दिसंबर की शाम से बर्फबारी जारी है।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में 30 दिसंबर की शाम से बर्फबारी जारी है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

2 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।
  • पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।

3 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
  • बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।
  • दिल्ली में शीतलहर की शुरूआत, इस दौरान तापमान 5 डिग्री के नीचे जा सकता है।

Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट