पेंशन न मिलने से भटक रहे वृद्ध व दिव्यांग, महीनों से आर्थिक तंगी – Damoh News

पेंशन न मिलने से भटक रहे वृद्ध व दिव्यांग, महीनों से आर्थिक तंगी – Damoh News



मड़ियादो| जनपद पंचायत हटा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियादो में एक दर्जन से अधिक वृद्ध एवं दिव्यांग हितग्राही पेंशन नहीं मिलने से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मदनटोर मोहल्ले में परसा, गुमना, ऊदा, धेना बंजारा, मुन्नी बाई, मनियां बाई, परिया बाई, भूरी बा

.

हितग्राहियों का कहना है कि किसी को तीन तो किसी को चार माह से पेंशन नहीं मिली है। जब वे बैंक में जानकारी लेने जाते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि ऊपर से ही पैसा नहीं आया है, खाते में राशि आएगी तभी भुगतान होगा। पेंशन पर निर्भर इन वृद्ध व दिव्यांग हितग्राहियों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र पेंशन भुगतान की मांग की है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट