चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरे एक्टर विजय थलापति:  मलेशिया से लौटने पर फैंस ने घेर लिया था, सुरक्षाकर्मियों ने उठाकर कार में बिठाया

चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरे एक्टर विजय थलापति: मलेशिया से लौटने पर फैंस ने घेर लिया था, सुरक्षाकर्मियों ने उठाकर कार में बिठाया


  • Hindi News
  • National
  • Thalapathy Vijay Falls At Chennai Airport | Fans Mob Vijay On Return From Malaysia | Viral Video

चेन्नई46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर विजय थलापति को चेन्नई एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया। अफरातफरी में एक्टर फिसल गए इसके बाद उन्हें कार में बिठाया गया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार रात एक्टर और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रेसिडेंट थलापति विजय कार की तरफ जाते हुए फिसलकर गिर पड़े। मलेशिया से लौटने पर बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर एयरपोर्ट पर ही घेर लिया था, जिससे यह हादसा हुआ।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाया और कार में बिठाया। विजय को कोई चोट नहीं आई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विजय मलेशिया अपनी आखिरी फिल्म ‘जननायकन’ के ऑडियो लॉन्च में गए थे।

3 तस्वीरों में देखें पूरी घटना…

चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर एक्टर विजय को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई।

चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर एक्टर विजय को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई।

फैंस की भीड़ की वजह से एक्टर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया।

फैंस की भीड़ की वजह से एक्टर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया।

कार की तरफ बढ़ते हुए विजय फिसल गए। उन्हें तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उठा लिया।

कार की तरफ बढ़ते हुए विजय फिसल गए। उन्हें तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उठा लिया।

मलेशिया में ऑडियो लॉन्च में पहुंचे थे 1 लाख लोग

27 दिसंबर को विजय ने कुआलालंपुर के बुकिट जलील स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित किया था। यहां जननायकन ऑडियो लॉन्च में अनुमानित 1,00,000 लोग जमा हुए थे।

इस इवेंट को देश में ऑडियो लॉन्च के लिए सबसे बड़ी ऑडियंस रिकॉर्ड करने के लिए मलेशियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मान्यता दी गई थी।

सिनेमा से दूर होने की बात कही

इस कार्यक्रम में विजय ने अपने भविष्य के बारे में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह सिनेमा से दूर होकर सार्वजनिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

उन्होंने दर्शकों से कहा…

QuoteImage

जब मैं सिनेमा में आया, तो मुझे लगा कि मैं एक छोटा सा रेत का घर बना रहा हूं। लेकिन आपने मेरे लिए एक महल बनाया। आपने मेरे लिए एक किला बनाया। उन फैंस के लिए जिन्होंने मेरे लिए सब कुछ छोड़ दिया, मैं खुद सिनेमा छोड़ रहा हूं।

QuoteImage

एच विनोद द्वारा निर्देशित जननायकन, पोंगल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग से लिया संन्यास:आखिरी फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च पर किया ऐलान

एक्टर थलापति विजय ने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 33 साल के लंबे फिल्मी करियर के बाद फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया है। विजय ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में तमिल फिल्म वेट्री से बाल कलाकार के तौर पर की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म नालैया थीरपू (1992) से बतौर हीरो डेब्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट