समस्तीपुर में रविवार देर रात एक छात्र से छिनतई हुई है। लाइब्रेरी से घर लौटते समय बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। पीड़ित छात्र राजन कुमार आदर्श नगर मोहल्ले का रहने वाला है। घटना शहर के सोनबरसा चौक के पास की है।
.
पीड़ित ने बताया कि लाइब्रेरी से पढ़ाई कर रात करीब 9:00 बजे घर लौट रहा था । मंदिर के पास कुछ लोग पहले से मौजूद थे। गांजा पी रहे हैं। चार-पांच युवकों ने घेर लिया। मेरा मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर सभी मौके से भाग गए। इसके बाद अपने घर में जानकारी दी। फिर पुलिस को बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के लिए पहुंची पुलिस।
रात के समय वारदात को अंजाम
हालांकि छिनतई करने वाला कौन था, इसके बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर मंदिर के पास चार-पांच की संख्या में 20 से 25 साल के युवक जमा रहते हैं। नशा करते हैं। रात के समय में अकेला किसी को देखने पर उसके साथ छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं।

पीड़ित छात्र।
सीसीटीवी खंगाला जा रहा है
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है । सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी में भाग रहे दो बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। जिसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



