नए साल तक शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत:  झारखंड में शीतलहर और कोहरे का रहेगा असर, रांची समेत कई जिलों में ठंडी होगी रात – Ranchi News

नए साल तक शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत: झारखंड में शीतलहर और कोहरे का रहेगा असर, रांची समेत कई जिलों में ठंडी होगी रात – Ranchi News


झारखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज स्थिर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य पर किसी बड़े मौसमी सिस्टम का असर नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि उत्तर-पश्चिम से पश्चिमी दिशा में चल रही निचले

.

उत्तर-पश्चिम से पश्चिमी दिशा में चल रही निचले स्तर की हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड का असर लगातार बना हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रात का तापमान कई जिलों में सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे ठिठुरन महसूस की जाएगी।

रांची समेत कई जिलों में ठंडी होगी रात

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड पड़ी। डालटेनगंज, चाईबासा, बोकारो और जमशेदपुर जैसे शहरों में भी रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

सुबह के समय राज्य के कई हिस्सों में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।

राज्य के कई हिस्सों में पिछले दिनों हल्का कोहरा और धुंध छाई रही।

राज्य के कई हिस्सों में पिछले दिनों हल्का कोहरा और धुंध छाई रही।

अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है। नए साल की शुरुआत यानी 1 और 2 जनवरी को भी मौसम में खास बदलाव नहीं होगा।

ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिल सकती है। विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी झारखंड में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य झारखंड के रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में भी सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

मध्य झारखंड के रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में भी सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में ज्यादा पड़ेगा ठंड

पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यहां ठंडी हवाओं का असर ज्यादा रहेगा। मध्य झारखंड के रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में भी सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है, लेकिन रातें ठंडी होंगी। मौसम विभाग ने लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट