कोटपूतली बहरोड में सुबह से छाए बादल: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट, किसानों को बारिश की उम्मीद – Kotputli-Behror News



जयपुर मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के तापमान और कोहरे की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

.

इसके चलते कोटपूतली बहरोड जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुक्रवार सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप नहीं निकली, जिससे शहरवासी तेज धूप का इंतजार करते रहे।

बादल छाए रहने से किसानों में बारिश की उम्मीद जगी है। सहायक निदेशक कृषि डॉ. रामजी लाल यादव ने बताया कि बादलों से फिलहाल फसलों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बारिश होती है, तो यह फसलों के लिए बेहद लाभदायक होगी।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का असर तेज रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।



Source link