जैसलमेर जिले में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 23 दिसंबर की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। पहली बार न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास ह
.
मौसम विभाग के अनुसार, धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ सकती है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सूरज की तपिश दे रही सर्दी से राहत।
धूप में मिल रही सर्दी से राहत
बीते दो दिनों से घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित था, लेकिन बुधवार और गुरुवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। कोहरे का असर कम हुआ और खिली धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप के चलते दिन में ठंड का असर कुछ हद तक कम महसूस किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी रात में ठंड
पिछले दिनों अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था, जिसने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि उसके बाद घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब मौसम साफ रहने और धूप निकलने से दिन का तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ सकती है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर रहा।



