शीतलहर और कुहासे से कांप रहा पूरा झारखंड:  रांची का पारा 5.4°C, विजिबिलिटी 600 मीटर, 20 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट – Ranchi News

शीतलहर और कुहासे से कांप रहा पूरा झारखंड: रांची का पारा 5.4°C, विजिबिलिटी 600 मीटर, 20 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट – Ranchi News


राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। सुबह-सुबह पूरा प्रदेश घने कोहरे की चादर ओढ़े नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आलम यह है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

.

सुबह-सुबह पूरा प्रदेश घने कोहरे की चादर ओढ़े नजर आ रहा है।

मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, प. सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पू. सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में कुहासे का अलर्ट

मौसम केंद्र रांची के अनुसार उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली बर्फीली व ठंडी हवाओं और दिन में आसमान साफ रहने की वजह से रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी। अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसे हाइवे पर चलने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसे हाइवे पर चलने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसे हाइवे पर चलने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

इधर, ठंड की वजह से जहां जमशेदपुर की गाढ़ाबासा निवासी महिला नंदनी देवी (49) की मौत हो गई।ठंड का असर इस कदर है कि डालटनगंज में अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। सोमवार को सबसे कम विजिबिलिटी देवघर में 200 मीटर, जमशेदपुर में 300 मीटर और रांची में 600 मीटर रिकॉर्ड की गई।

विमानों के परिचालन पर पड़ रहा असर

कुहासे की वजह से झारखंड के प्रमुख एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इस कारण विमान देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। कोहरे का असर ट्रेन परिचालन भी पड़ा है।

मौसम खराब रहने के कारण सोमवार को रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाले चार विमान रद्द कर दिए गए। जिन विमानों को रद्द किया गया, उनमें इंडिगो की कोलकाता-रांची-कोलकाता, एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली और बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु प्रमुख हैं।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई कम

पूरे प्रदेश में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में काफी कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक सोमवार को रांची में विजिबिलिटी 600 मीटर, जमशेदपुर में 300 मीटर, पलामू में 400 मीटर और देवघर में सबसे कम 200 मीटर ही रही। आज भी सुबह से जिस तरह से कुहासा है, ऐसे में विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है। हाइवे पर चल रहे लोगों से सतर्क रहते हुए ड्राइविंग करने की सलाह दी गई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट