झज्जर में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:  अंबेडकर चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी – Jhajjar News

झज्जर में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन: अंबेडकर चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी – Jhajjar News


मनरेगा का नम बदलने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने झज्जर में किया प्रदर्शन।

झज्जर में महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज रविवार को जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख अंबेडकर चौक पर आयोजित किय

.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। जिला अध्यक्ष संजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता को रोजगार उपलब्ध कराना था। यह योजना गांधी के आत्मनिर्भर भारत और ग्राम स्वराज की सोच से जुड़ी हुई है।

झज्जर में मनरेगा नाम बदले जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप।

मनरेगा नाम बदलना महात्मा गांधी के विचारों का अपमान

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर दिया, जो पूरी तरह से अनुचित है। यह केवल एक नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के योगदान और विचारों का अपमान है। संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है।

कांग्रेस नेताओं ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का नाम बदलने के फैसले को वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं और उनके नाम को किसी भी योजना से हटाना देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

कांग्रेस नेता बोले नाम वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों और महात्मा गांधी की विरासत की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। अंत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मनरेगा योजना का नाम पुन महात्मा गांधी के नाम से जोड़ने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट