कोसली बाइपास पर ट्रक की टक्कर और आग लगने से क्षतिग्रस्त पिकअप।
रेवाड़ी में कोसली बाइपास पर ट्रक और पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर के बाद जैसे ही ड्राइवर प्रदीप बाहर निकाला तो पिकअप में आग लग गई। आसपास के लोगों ने राहगिरों की मदद से घायल पिकअप ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक ड्राइवर वाहन के स
.
महेंद्रगढ़ के करोता गांव का है प्रदीप
महेंद्रगढ़ के गांव करोता निवासी प्रदीप पिकअप लेकर झज्जर आया था। वीरवार की रात वह पिकअप लेकर झज्जर से अपने गांव जा रहा था। जब पिकअप कोसली बाइपास से पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी और वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ड्राइवर को निकालते ही लगी आग ट्रक की टक्कर के बाद घायल प्रदीप को जैसे ही आसपास के लोगों ने बाहर निकाला तो पिकअप में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और घायल प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीटेंड के बाद आग लगने से पिकअप को काफी नुकसान हुआ।



