जहानाबाद में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत:  पत्नी से हुआ था विवाद, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप – Jehanabad News

जहानाबाद में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत: पत्नी से हुआ था विवाद, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप – Jehanabad News



जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के गवल बीघा गांव में एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर के अंदर मिला है। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र के पिराली चक गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

.

नीतीश कुमार का विवाह गवल बीघा गांव में अपनी बुआ के यहां रहने वाली एक युवती से हुआ था। युवती बचपन से ही अपनी बुआ के पास वारिस के तौर पर रह रही थी क्योंकि उसकी कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद नीतीश भी अपनी पत्नी के साथ इसी गांव में रहने लगा था।

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नीतीश ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मृतक के भाई और अन्य परिजनों ने संपत्ति विवाद को लेकर नीतीश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है। मृतक के भाई रागेदर यादव ने बताया कि उनके भाई के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिससे हत्या का संदेह गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट