धौलपुर में 94.58% मतदाता प्रपत्र डिजिटलाइज्ड:  विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्य प्रगति पर – Dholpur News

धौलपुर में 94.58% मतदाता प्रपत्र डिजिटलाइज्ड: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्य प्रगति पर – Dholpur News



धौलपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिले में कुल 8 लाख 68 हजार 73 मतदाता प्रपत्रों (ईएफ) में से 94.58 प्रतिशत को डिजिटलाइज्ड किया ज

.

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि गणना प्रपत्र 11 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। इन प्रपत्रों को जमा करने के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है; केवल सही जानकारी देना पर्याप्त है।

आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र 77-बसेड़ी में 2 लाख 5 हजार 218, 78-बाड़ी में 2 लाख 37 हजार 599, 79-धौलपुर में 2 लाख 16 हजार 460 और 80-राजाखेड़ा में 2 लाख 8 हजार 796 ईएफ को डिजिटाइज्ड किया गया है। यह कुल 8 लाख 68 हजार 73 ईएफ का 94.58 प्रतिशत है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट