मुंगेली | विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा मुंगेली में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली दाउपारा से शुरू होकर बालानी चौक, पुराना बस स्टैंड व गोल बाजार होते हुए शासकीय बीआर साव विद्यालय में समाप्त हुई। रैली में लगभग 175 छात्र-छात
.
विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स से बचाव, संक्रमण के कारण और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में 15 दिसंबर तक जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह रैली उसके प्रथम चरण का हिस्सा है। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एड्स संक्रमण, उपचार, रोकथाम और हेल्पलाइन 1097 की जानकारी साझा की। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील की। इस दौरान बीआर साव स्कूल के पीसी दिव्य, चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।



