निफ्टी ने 26,295 का ऑल टाइम हाई बनाया:  सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी, 85,750 पर कारोबार कर रहा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त

निफ्टी ने 26,295 का ऑल टाइम हाई बनाया: सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी, 85,750 पर कारोबार कर रहा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त


मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निफ्टी ने आज यानी 27 नवंबर को 26,295 का ऑल टाइम हाई बनाया है। फिलहाल ये करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 26,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 85,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

शेयर बाजार में तेजी की वजह

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया।

  • इस बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट ने भारतीय इक्विटी को सपोर्ट दिया और निचले स्तरों पर ताजा खरीदारी को प्रोत्साहित किया। एक और महत्वपूर्ण पॉजिटिव ट्रिगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर नया उत्साह है।
  • बाजार में तेजी की दूसरी वजह शॉर्ट कवरिंग को माना जा रहा हैं। बीते तीन सेशन में शेयर बाजार में गिरावट आई थी। एक्सपर्ट का मानना है इसी वजह से शॉर्ट कवरिंग आई है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.85% ऊपर 3,994 पर और जापान का निक्केई 1.30% ऊपर 50,203 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.14% की गिरावट है।
  • अमेरिकी बाजार: 26 नवंबर को डाउ जोन्स 0.67% चढ़कर 47,427 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.82%और S&P में 0.69% की तेजी रही।

बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे 26 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,969 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹5,984 करोड़ की खरीदारी की।

इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹68,994 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 26 नवंबर को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1023 अंक चढ़कर 85,610 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 321 अंक की तेजी रही थी, ये 26,205 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट