श्री बालाजी धाम में भक्तों ने करवाई चौकी – Jalandhar News


जालंधर| प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां में भक्तों की ओर से श्री बालाजी महाराज की चौकी श्रद्धापूर्वक करवाई गई। इसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन कर ज्योति प्रज्जवलित की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अ

.

मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि जब इंसान पर भगवान की कृपा होती है। जो प्रभु कृपा से तब परमात्मा उस इंसान की प्यास को बुझाने का कोई ना कोई साधन बना देता है ऐसे कथा, सत्संग, समागम परमात्मा की कृपा से साधन बनते हैं जो मनुष्य को उसके लक्ष्य की ओर ले जाता है। उसे अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देते यह संसार एक समुद्र की भांति है। जिसकी एक नजर आता किनारा जीवन है और नजर न आने वाला दूसरा किनारा मृत्यु है।

दरबार में भक्तों ने प्रभु को चॉकलेट, बर्फी, पान, फल का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटा राम, अमित जगोता, गगन गरोवर, विवेक मल्होत्रा, पवन मल्होत्रा, मनोज बाहरी, विवेक मल्होत्रा, सुरिंदर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।



Source link