आरा-बक्सर NH पर सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल:  डॉक्टर से चेकअप के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; गंभीर हालत पटना रेफर – Bhojpur News

आरा-बक्सर NH पर सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल: डॉक्टर से चेकअप के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; गंभीर हालत पटना रेफर – Bhojpur News


गंभीर हालत में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

आरा-बक्सर NH पर सोमवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। डॉक्टर से चेकअप के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार से आगे फोरलेन की है।

.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी निर्मल कुमार यादव (54) और उनकी पत्नी शिव कुमारी देवी (50) के तौर पर हुई है।

गंभीर हालत में पटना रेफर।

फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है

घायल निर्मल यादव ने बताया कि मेरी पत्नी शिव कुमारी देवी को पथरी की समस्या है। इलाज कराने के लिए बाइक से सोमवार को आरा गए थे। इलाज कराने के बाद शाम में दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। शाहपुर के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार से वाहन ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।

वहीं, पुलिस ने बताया कि हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वाहन किस दिशा से आया और हादसे के बाद किस तरफ भागा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट