इसराना मंडी में किसानों को हादसों का डर:  रॉन्ग साइड वाहन चलाकर पहुंच रहे, समाधान न होने पर बहिष्कार की चेतावनी – Matlouda News

इसराना मंडी में किसानों को हादसों का डर: रॉन्ग साइड वाहन चलाकर पहुंच रहे, समाधान न होने पर बहिष्कार की चेतावनी – Matlouda News


इसराना में रॉन्ग साइड से मंडी जाता ट्रक।

पानीपत जिले के इसराना की नई अनाज मंडी में अनाज लेकर आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी तक पहुंचने के लिए किसानों को या तो 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है या फिर उन्हें गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाना पड़त

.

मंत्री से लेकर डीसी तक को शिकायत

मंडी में अनाज लेकर आने और जाने वाले दोनों तरह के वाहनों को रॉन्ग साइड चलना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर पानीपत के जिला उपायुक्त तक को शिकायतें भेजी जा चुकी हैं।

इसराना नई अनाज मंडी।

गेहूं सीजन में मंडी का बहिष्कार कर देंगे

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आने वाले गेहूं के सीजन में मंडी का बहिष्कार कर देंगे। मौके पर मौजूद किसान ईश्वर सिंह और समर सिंह ने बताया कि मंडी के सामने दूसरी तरफ गांव नौल्था की गोशाला है, जहां पहुंचने के लिए ग्रामीणों को भी रॉन्ग साइड चलना पड़ता है। किसानों की मांग है कि नेशनल हाईवे पर अनाज मंडी के सामने या तो कट बनाया जाए या पुल का निर्माण किया जाए।

एक हफ्ते पहले हुई थी ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर

एक सप्ताह पहले भी इसी रास्ते पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बचे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पेड़ों में जा घुसा था। इस घटना ने किसानों और व्यापारियों के गुस्से को और बढ़ा दिया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट