वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी FBI के भारतवंशी डायरेक्टर काश पटेल सरकारी रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को लेकर विवाद में घिर गए हैं। उन पर 12 प्राइवेट टूर के लिए सरकारी जेट का इस्तेमाल करने का आरोप है।
काश पटेल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस को स्वाट कमांडो (स्पेशल वेपन एंड टेक्टिस) सुरक्षा दी थी। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या वे टैक्सपेयर्स के पैसों से मिलने वाले रिसोर्स को निजी रिश्ते पर खर्च कर रहे हैं।
विवाद की शुरुआत अटलांटा में नेशनल राइफल एसोसिएशन की सालाना समिट से मानी जा रही है। यहां एलेक्सिस ने ‘द स्टार स्पैंगल्ड बैनर’ गाया था। उनकी सुरक्षा के लिए FBI के लोकल फील्ड ऑफिस से स्वाट टीम के दो स्पेशल कमांडो भेजे थे, जो आमतौर पर हाई रिस्क ऑपरेशन करते हैं।