फिश नेट-मेडिकल उपयोग के बहाने मंगवा बेचते थे चाइना डोर – Amritsar News


.

एक हफते में पुलिस ने चाइना डोर के 1135 गट्टू बरामद कर 3 आरोपी काबू किए है। आरोपी चाइना डोर को मछली पकड़ने के जाल (फिश नेट) और मेडिकल उपयोग के बहाने मंगवाकर पतंगबाजी के लिए अवैध रूप से बेच रहे थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना इस्लामाबाद पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि राम कृष्ण नाम का शख्स अवैध चाइना डोर बेचता है।

पुलिस ने 13 नवंबर को रेड कर उसे दबोचा और 35 गट्टू बरामद किए। राम कृष्ण निवासी खंडवाला की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ी और चाइना डोर के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि इस काम में बनीत निवासी सिरकी बंदा मार्केट और दविंदर निवासी बोरियांवाला भी शामिल हैं।

पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और दोनों से 1100 गट्टू चाइना डोर बरामद किए। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मछलियों के जाल और ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले धागे का हवाला देकर बड़ी मात्रा में चाइना डोर मंगवाते थे और आगे पतंगबाजी के लिए महंगे दामों पर बेचते थे।



Source link