150 की रफ्तार में आई झपकी…लहराती कार खाई में गिरी,VIDEO:  IT एक्सपर्ट और HR सहित 5 लोगों की मौत – Ratlam News

150 की रफ्तार में आई झपकी…लहराती कार खाई में गिरी,VIDEO: IT एक्सपर्ट और HR सहित 5 लोगों की मौत – Ratlam News


MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार दिल्ली से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान खाई में जा गिरी।

रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

.

एक्सीडेंट रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की महिंद्रा XUV 700 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। कार सवार चार लोग मुंबई जबकि एक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। वे दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने कहा- जिस जगह दुर्घटना हुई, उससे 10 फीट दूर स्पीड गन लगी है। इससे पता लगा है कि गाड़ी की स्पीड करीब 150 किलो मीटर प्रति घंटा थी।

देखिए, हादसे की 5 तस्वीरें…

वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क से उतरी, फिर खाई में जा गिरी।

हादसा रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ।

हादसा रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ।

पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शव उसमें फंसे थे।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शव उसमें फंसे थे।

कार का रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र के मुंबई का है। पुलिस इसके ऑनर का पता लगा रही है।

कार का रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र के मुंबई का है। पुलिस इसके ऑनर का पता लगा रही है।

परिजनों ने की मृतकों की पहचान

गुजरात के वडोदरा से मृतकों के परिजन शाम 4.30 बजे रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इंदौर से भी कुछ लोग पहुंचे। सभी मृतकों की शिनाख्त की। हादसे में रसूल अहमद (71) पिता मोहम्मद इशाक चौधरी निवासी कुर्ला मुंबई, इनका बेटा अब्दुल खालिक (40) पिता गुलाम रसूल, दुर्रेज (39) पिता अजमल कुर्ला मुंबई एवं दानिश (34) पिता मोहम्मद उस्मान निवासी वडोदरा व इनका बेटा मोइद्दीन (9) की मौत हुई है। दुर्रेज गाड़ी चला रहा था।

यूपी के गोंडा शादी में गए थे सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मूल रूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं। मृतक रसूल अहमद की बहन की बेटी और बेटे की शादी 8 अक्टूबर को थी। उसी में परिवार गया था। गोंडा से गुरुवार दोपहर परिवार के सदस्य अलग-अलग गाड़ियों में निकले थे। एक गाड़ी के परिवार के सदस्य कानपुर रुक गए थे। बाकी यह लोग वहां से दिल्ली होकर रवाना हो गए थे।

दूसरी गाड़ी में बैठा बच्चा मृतक बच्चा मोइद्दीन दूसरी गाड़ी में अपने बड़े पापा के साथ था। कानपुर से पिता के साथ गाड़ी में बैठ गया। रसूल आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, जो कि रिटायर्ड हो चुके। अब्दुल और दुर्रेज का आईटी का कामकाज है। दानिश गुजरात में एक कंपनी में एचआर है।

लंदन से की पढ़ाई दानिश ने एक से डेढ़ साल पहले लंदन से एचआर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद वडोदरा में प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था। हादसे में पिता और बेटे दोनों की मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…

खाई में गिरी बस और कार, 3 मौतें…30 को बचाया

इंदौर जिले के महू में यात्रियों से भरी बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए। हादसे में 2 महिलाओं समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हैं। बस ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर आ रही थी। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट