प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड का सम्मान तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम धरती आबा के संघर्ष और मूल्यों को जमीनी स्तर पर लागू करें। प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि झार
.
बिरसा झारखंडी अस्मिता के प्रतीक : तिवारी
श्रद्धांजलि देते प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, अध्यक्ष एवं अन्य नेता।
धरती आबा के मूल्यों पर अमल जरूरी : कमलेश
भगवान बिरसा मुंडा की पर 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर प्रदेश जदयू ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी एवं प्रदेश महासचिव आशीष शीतल मुंडा ने धरती आबा को श्रद्धांजलि दी। तिवारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा, सामाजिक समानता और आदिवासी अधिकारों के लिए अतुलनीय त्याग किया। जदयू उनके आदर्शों पर चलते हुए झारखंड के सर्वांगीण और न्यायपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
रांची| झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्पीकर ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा 150 जयंती के अवसर पर राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि झारखंड सहित समस्त देश आज भगवान बिरसा मुंडा के प्रति कृतज्ञ है। वे पराधीन भारत में शोषण के विरुद्ध और स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायक थे। उन्होंने उस दौर में लोगों को आजादी तथा जनाधिकार के लिए प्रेरित किया, जब देश के अंदर हर क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत का शोषण और उत्पीड़न व्याप्त था। अपने नेतृत्व से उन्होंने आंदोलन को दिशा दी और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उलगुलान का शंखनाद किया।
भगवान बिरसा की जयंती पर स्पीकर व नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि



