एक्टर राजकुमार राव बने पिता:  शादी की चौथी सालगिरह पर पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया

एक्टर राजकुमार राव बने पिता: शादी की चौथी सालगिरह पर पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा को शनिवार को एक बेटी हुई है। खास बात यह है कि कपल की बेटी उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर हुई है।

दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की और कहा कि उनकी बेटी उनके लिए भगवान का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

खुशखबरी बताते हुए राजकुमार ने लिखा, “हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान 9 जुलाई को इंस्टाग्राम पर किया था। पोस्ट में फ्लोरल डिजाइन और एक पालना था, जिस पर लिखा था “बेबी ऑन द वे” और नीचे उनके नाम थे। राजकुमार ने इसे कैप्शन दिया था, “बहुत खुश।”

आपको बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी।

(खबर अपडेट हो रही है)



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट