रामगढ़ मतगणना में देरी होने पर समर्थकों-प्रशासन में झड़प:  आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकी, 3 पुलिसकर्मी घायल; 3 घंटे के बाद अंतिम राउंड की हुई गिनती – Kaimur News

रामगढ़ मतगणना में देरी होने पर समर्थकों-प्रशासन में झड़प: आक्रोशित लोगों ने गाड़ी फूंकी, 3 पुलिसकर्मी घायल; 3 घंटे के बाद अंतिम राउंड की हुई गिनती – Kaimur News


कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान शुक्रवार को मोहनिया बाजार समिति में तनाव की स्थिति बन गई। अंतिम राउंड के रुझान में देरी होने पर माहौल अचानक बिगड़ गया। इससे पहले, 24 राउंड की गिनती शांतिपूर्ण रही थी, जिसमें बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सि

.

अंतिम राउंड के नतीजों में देरी होते देख बसपा समर्थकों ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर समर्थकों ने नारेबाजी की और पुलिस को निर्धारित स्थल से 100 मीटर पीछे धकेल दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई।

आक्रोशित लोगों ने कार में लगाया आग।

3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस लाठीचार्ज में कुछ समर्थकों को भी चोटें आने की खबर है। भीड़ बेकाबू हो गई और नगर आवास एवं विकास विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी की स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

भगदड़ के बाद मौके पर छूटे लोगों के चप्पल-जूते।

भगदड़ के बाद मौके पर छूटे लोगों के चप्पल-जूते।

3 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति हुआ नियंत्रण

लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। इसके बाद मतगणना फिर से शुरू की गई और कड़ी निगरानी में अंतिम राउंड की गिनती पूरी की गई। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को केवल 30 मतों के अंतर से हराया।

परिणाम घोषित होने के बाद, प्रशासन ने पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट