डीग-भरतपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम पुलिस लाइन के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया है।
.
जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के थानागाजी निवासी खैराती लाल जाटव (35) अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से डीग की ओर लौट रहे थे। वे भरतपुर की तरफ से शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर आ रहे थे।
पुलिस लाइन के सामने पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी, जिससे खैराती लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा राजकीय अस्पताल डीग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें आरबीएम हॉस्पिटल, भरतपुर रेफर कर दिया गया।



