झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर:  एक दिन में पारा 4.5 डिग्री तक गिरा, कई जिलों में बढ़ी कनकनी, अगले तीन दिन बढ़ेगी ठंड – Ranchi News

झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर: एक दिन में पारा 4.5 डिग्री तक गिरा, कई जिलों में बढ़ी कनकनी, अगले तीन दिन बढ़ेगी ठंड – Ranchi News


झारखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने सर्दी को अचानक बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रात के तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.9 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन क

.

हिमालय की बर्फीली हवाओं ने सर्दी को अचानक बढ़ा दिया है।

सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन में धूप होने के बावजूद सर्दी चुभने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ती बर्फबारी का सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी।

रांची के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट

राजधानी रांची में भी सर्दी का असर साफ दिख रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में रांची का पारा 4 डिग्री तक और गिर सकता है। इससे सुबह-शाम की ठिठुरन और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में रांची का पारा 4 डिग्री तक और गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में रांची का पारा 4 डिग्री तक और गिर सकता है।

शनिवार को राज्य में तापमान में सबसे अधिक गिरावट चाईबासा में देखी गई, जहां पारा तीन डिग्री नीचे आया। वहीं बोकारो में 1.6 डिग्री, गोड्डा में 1.5 डिग्री, जमशेदपुर में 1.2 डिग्री और गिरिडीह में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट होती रहेगी।

15 नवंबर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा

मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि 15 नवंबर से राज्य में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। सुबह कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल पूरे झारखंड में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है और खासकर सुबह और शाम के समय कनकनी महसूस की जा रही है।

आने वाले दो-तीन दिन में मौसम धूप से राहत देगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

आने वाले दो-तीन दिन में मौसम धूप से राहत देगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी हवाओं का बहाव लगातार जारी है, इससे तापमान और नीचे जा सकता है। राजधानी रांची में रविवार को रात का तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दो-तीन दिन में मौसम धूप से राहत देगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहने की वजह से सर्दी का असर लगातार महसूस होता रहेगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट