जयपुर का जवाहर कला केंद्र इन दिनों स्वाद, सेहत और नवाचार की महक से सराबोर है।
जयपुर का जवाहर कला केंद्र इन दिनों स्वाद, सेहत और नवाचार की महक से सराबोर है। इननोवेटर्स समिट–2025 के तहत आयोजित जयपुर न्यूट्रीफेस्ट 2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को देशभक्ति, संस्कृति और नवाचार का अनोखा संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत ऊर्जावान ‘वंदे
.
यह आयोजन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज (ISLS) और ऑर्गेनिक सनराइज नेचुरल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती, पोषण और ग्रामीण नवाचार को एक मंच पर लाना है।
नेचर एंड न्यूट्रास्यूटिकल्स थीम के साथ युवाओं में देशभक्ति और नवाचार का उत्साह देखने को मिला
नेचर एंड न्यूट्रास्यूटिकल्स थीम के साथ युवाओं में देशभक्ति और नवाचार का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। युवाओं ने पारंपरिक और आधुनिक भारतीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें मिलेट्स से बने हेल्दी स्नैक्स, हर्बल ड्रिंक्स, ऑर्गेनिक डेसर्ट्स और नेचुरल जूस मुख्य आकर्षण रहे। इन व्यंजनों में स्वाद और स्वास्थ्य का संतुलन बखूबी झलका।

फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण हर्बल इनोवेशन जोन रहा।
फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण हर्बल इनोवेशन जोन रहा, जहां 150 से अधिक औषधीय पौधों की प्रजातियाँ प्रदर्शित की गईं।आगंतुकों को तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, आंवला, नीम और एलोवेरा से बने विभिन्न उत्पादों की झलक देखने को मिली ।



