​​​​​​​झारखंड में तेजी से बढ़ रही ठंड:  रांची में सुबह और रात में ठिठुरन में हुआ इजाफा, अगले दो दिनों में और गिरेगा न्यूनतम तापमान – Ranchi News

​​​​​​​झारखंड में तेजी से बढ़ रही ठंड: रांची में सुबह और रात में ठिठुरन में हुआ इजाफा, अगले दो दिनों में और गिरेगा न्यूनतम तापमान – Ranchi News


रांची सहित पूरे राज्य में ठंड तेजी से बढ़ रही है। हर जिले का न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। इसकी वजह से सुबह व रात में ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसकी वजह से ठंड और बढ़ेगी।

.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रांची का न्यूनतम तापमान 9 नवंबर को 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस वजह से रांची सहित इन जिलों में और अधिक ठंड पड़ेगी। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप भी खिलेगी, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद में आसमान में मुख्यत साफ और मौसम शुष्क रहेगा।

सबसे ठंडा रहा बानो

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस बानो (सिमडेगा) में दर्ज किया गया

धनबाद में सुबह छाया हल्का कोहरा।

धनबाद में सुबह छाया हल्का कोहरा।

राज्य में अगले दो दिनों में गिरेगा पारा

मौसम विभाग रांची के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा और पलामू जिलों में दिन का तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

दुमका और गिरिडीह में रातें और ठंडी होंगी, जहां तापमान 17 डिग्री तक गिर सकता है। रांची, गढ़वा, चतरा और पलामू जिले में तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट