वंदे मातरम्@150 अभियान की शुरुआत आज से:  10 संभागों में होंगे कार्यक्रम, भोपाल में सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल – Bhopal News

वंदे मातरम्@150 अभियान की शुरुआत आज से: 10 संभागों में होंगे कार्यक्रम, भोपाल में सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल – Bhopal News



बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम” गीत के आज 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देश और प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। आज सुबह प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भाजपा प

.

10 संभागों में होंगे कार्यक्रम वंदे मातरम गायन के बाद स्वदेशी का संकल्प भी सामूहिक रूप से लिया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मध्यप्रदेश के भोपाल सहित 10 संभागों तथा 10 विशेष स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे। इन आयोजनों में प्रदेश मंत्री, बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

26 नवंबर तक चलेगा अभियान 07 नवंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक देशभर के साथ प्रदेशभर में मनाया जाएगा, जिसमें हर जिले और हर शैक्षणिक संस्थान की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अब जानिए कौन से मंत्री कहां होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव- शौर्य स्मारक (भोपाल) उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल- कलेक्टर कार्यालय (रीवा) मंत्री कैलाश विजयवर्गीय- कलेक्टर कार्यालय (इंदौर) मंत्री राकेश सिंह – कलेक्टर कार्यालय (जबलपुर) मंत्री राव उदय प्रताप सिंह- कलेक्टर कार्यालय (नर्मदापुरम) मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर -कलेक्टर कार्यालय (ग्वालियर) मंत्री गोविंद सिंह राजपूत- कलेक्टर कार्यालय (सागर) मंत्री एंदल सिंह कंसाना -कलेक्टर कार्यालय (मुरैना) मंत्री दिलीप जायसवाल -कलेक्टर कार्यालय (शहडोल) मंत्री गौतम टेटवाल -कलेक्टर कार्यालय (उज्जैन)

भाजपा आज इन दस स्थानों पर करेगी आयोजन

  • भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल
  • मॉ नर्मदा तट सेठानी घाट नर्मदापुरम
  • शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक मुरैना
  • रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल ग्वालियर
  • रानी लक्ष्मीबाई स्मारक स्थल सागर
  • शहीद पदम्धर स्मारक रीवा
  • शहीद स्मारक शहडोल
  • शहीद रघुनाथ शाह, शंकर शाह बलिदान स्थल जबलपुर
  • देवी अहिल्या बाई स्मारक स्थल इंदौर
  • महाकाल लोक उज्जैन



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट